5 Dariya News

बठिंडा में सरकारी डियूटी पर तैनात सहायक लोक संपर्क अधिकारी के साथ हुई बदसलूकी की निंदा की

धूरी उपचुनाव दौरान गठबंधन की बेमिसाल जीत के लिए लोगों का किया धन्यवाद

5 Dariya News

ढढोगल संगरूर 13-May-2015

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज मौसम के लगातार हो रहे बदलाव पर चिंता प्रकट करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार को प्राथमिकता के आधार पर फसल बीमा योजना शुरू करनी चाहिए ताकि किसानों के हितों की रक्षा की जा सके।आज धूरी विधान सभा क्षेत्र के अपने धन्यवादी दौरे के पहले दिन  मुख्यमंत्री ने कहा कि पल पल बदलते मौसम ने किसानो की फसले बर्वाद करके कमर तोड़ दी हेै उन्होने कहा कि ऐसी बुरी स्थिति में किसानों के लिए फसली बीमा योजना ही एकमात्र उम्मीद की किरण है उन्होने केन्द्र सरकार से मांग की कि फसली बीमा योजना शुरू करे ताकि किसानों को संकट की इस मुश्किल घड़ी से निकाला जा सके।एक अन्य प्रश्र के उत्तर में उन्होने पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और अन्य सरकारी अदारों के घाटे में चलने पर चिंता प्रकट करते हुये कहा कि राज्य सरकार इन घाटे में जा रहे अदारों को पुन मार्ग पर लाने के लिए पुरजोर यत्न कर रही है।

कुछ दिन पहले बठिंडा में डियूटी पर तैनात सहायक लोक संपर्क अधिकारी के साथ हुये दुव्र्यवहार पर अफसोस प्रकट करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है उन्होने कहा कि इस केस में दोषियों विरूद्ध कानून अनुसार बनती कार्यवाही की जाएगी।

गांव ढढोगल जैनपुर,ईसड़ा में धन्यवादी दौरान एकत्र हुये एकत्रता को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की लोकपक्षीय और विकास पक्षीय नीतियों पर भरोसा प्रकट करने के लिए इन लोगों का हार्दिक धन्यवाद किया मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जीत ने उनकी जिम्मेवारी और बढा दी है ताकि वह लोगों की सेवा कर सके। स. बादल ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब का विशेषकर धूरी क्षेत्र का विकास करने में कोई कसर नही छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कह कि बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की खरीद के शुरूवाती दौर में कुछ समस्याए आई थी पंरतु किसान पक्षीय अकाली भाजपा सरकार ने यह यकीनी बनाया कि किसानों को उनके प्रत्येक दाने का मूल्य मिल सके उन्होने कहा कि जहां कुछ अन्य राजनीतिक पक्षों ने इस मामले पर केवल बयानबाजी ही की है इसके विपरीत केन्द्र सरकार तकि सिफारिश करके यह यकीनी बनाया है कि किसानों को मंडीयों मे  कोई मुश्किल ना आये। उन्होने कहा कि हम दिल गहराईयों से किसानो के साथ हेै और प्रत्येक स्थिति में उनके हितों की रक्षा करते रहेगें।

कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक समय के इस पार्टी के राज्य के कारण देश वासियों को आज बड़ी तादात में सामाजिक बुराईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होने कहा कि आज देश के किसान कांग्रेस पार्टी  की बुरी और किसान विरोधी नीतियों के कारण भारी कर्जे के बोझ अधीन हेै उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समाज के कमजोर और गरीब वर्गो के कल्याण के लिए कोई प्रयत्न नही किया और हमेशा ही उनको सुनहरी ख्बाब दिखाकर गुमराह करने की कोशिश की है।इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा , केबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा हल्का विधायक धूरी स. गोबिंद सिंह लोगोवाल , हल्का विधायक अमरगढ़ स. इकबाल सिंह झूंदा, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री स. केजेएस चीमा , डिप्टी कमीशनर स. अर्शदीप  सिंह थिंद व अन्य अकाली नेता एवं अधिकारी उपस्थित थे।