5 Dariya News

कश्मीर : 2 कनिष्ठ मंत्रियों की प्रोन्नति

5 Dariya News

जम्मू 24-Apr-2015

कश्मीर में मुफ्ती मोहम्मद सईद नीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सरकार में भाजपा के दो कनिष्ठ मंत्रियों -अब्दुल गनी कोहली और शेरिंग दोर्जी- ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने कोहली और दोर्जी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह जम्मू स्थित राजभवन में संपन्न हुआ और मुख्यमंत्री सईद, अन्य मंत्री, जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा वरिष्ठ अधिकारी इस दौरान मौजूद थे। कोहली और दोर्जी के शपथ के साथ ही मंत्रिमंडल में पीडीपी के 11 और भाजपा के आठ मंत्री हो गए हैं। कोहली को परिवहन विभाग और दोर्जी को समन्वय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। पीपुल्स कान्फ्रेंस के सज्जाद गनी लोन को शुक्रवार को किसी महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना है। लोन फिलहाल पशुपालन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह कहा जा रहा है कि उन्हें या तो वन एवं पर्यावरण या शहरी विकास विभाग दिया जा सकता है।आधिकारिक बयान के मुताबिक, उनके मंत्रालय की घोषणा शुक्रवार दोपहर को होना तय था।