जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग एकतरफा यातायात के लिए खुला
5 Dariya News
श्रीनगर 20-Apr-2015
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग सोमवार को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। हाईवे पर घाटी में महत्वपूर्ण सामान लाने वाले 600 से अधिक वाहन फंसे थे। यातायात पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से जम्मू जाने वाले वाहन चलेंगे। आज (सोमवार को) दूसरी ओर से वाहनों को राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं है।" राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से जम्मू आने कुछ वाहनों के कारण रविवार को लंबा जाम लग गया था।जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग घाटी में सामानों की आपूर्ति के लिए जीवन रेखा है।लगभग 300 किलोमीटर लंबा यह मार्ग बर्फबारी और बारिश के कारण अक्सर बंद कर दिया जाता है।एक अधिकारी ने बताया, "इस साल हुई भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों से सड़का का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।"अधिकारी ने बताया, "हमने सड़क के गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरने के लिए पेदा, गंगरू और मगरकोट में अर्थमूवर्स लगाए हैं, ताकि राजमार्ग खुला रहे।"