5 Dariya News

प्रदेश सरकार के किसान हितैषी होने के दावे खोखले :जसविन्द संधू

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-Apr-2015

इनेलो विधायक दल के उपनेता एवं पूर्व कृषि मंत्री जसविन्द्र सिंह संधू ने कहा कि गेहूं में नमी, डैमेज व चमक के नाम पर सरकारी खरीद एजैंसियों द्वारा कटौती के नाम पर ली जा रही वसूली को लेकर प्रदेश सरकार के किसान हितैषी होने के दावे पूरी तरह खोखले नजर आ रहे हैं । जिसको लेकर  किसान व आढ़ती वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि बेमौसमी बरसात व ओलावृष्टि से जहां किसान वर्ग सदमे में है वही प्रदेश सरकार के निराशजनक रवैये से हताश किसानों द्वारा आए दिन आत्महत्या करने की सूचनाएं आ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश को प्राकृतिक आपदाग्रसत घोषित कर सभी किसानों को जिनकी विशेष गिरदावरी नहीं हो पाई है उन्हें 15 हजार रुपए प्रति एकड़ व जिन किसानों की गिरदावरी हो पाई है उन्हें 25 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा व गेहूं पर 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाए।