5 Dariya News

जम्मू के होटल में आग, कोई हताहत नहीं

5 Dariya News

जम्मू 11-Apr-2015

जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू के बेहतरीन होटलों में से एक होटल प्रीमियर में आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने बताया कि रेजीडेंसी रोड इलाके में बने बहुमंजिली होटल प्रीमियर की इमारत में सुबह के समय आग लग गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "एक दर्जन से अधिक दमकल वाहन तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और पुलिस ने होटल के सभी कर्मचारियों और वहां ठहरे लोगों को सफलता पूर्वक बाहर निकाल लिया और आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से बचा लिया।"अधिकारी आग लगने के कारण का पता लगा रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।