5 Dariya News

चारू गुप्ता ने यू.जी.सी. की नैट परीक्षा में हासिल किया देश में दूसरा स्थान

कैथल की बेटी ने बढ़ाया गौरव

5 Dariya News (राजकुमार अग्रवाल)

कैथल 01-Apr-2015

पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में एम.एस.सी.गणित में 93.5 प्रतिशत अंक लेकर गोल्ड मैडल हासिल करने वाली कैथल की चारू गुप्ता पुत्री चरण दास बरनाला ने अब राष्ट्रीय स्तर पर भी कैथल का नाम रोशन किया है। यू.जी.सी. की राष्ट्रीय स्तर की नैट परीक्षा में उसने पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार पी.एच.डी. के लिए गैट परीक्षा में भी देश में 50वें स्थान पर रही है। चारू के पिता चरण दास बरनाला ने बताया कि बचपन से ही चारू की गणित व सामान्य ज्ञान में गहरी रूचि थी तथा उसका ध्यान 24 घंटे पढ़ाई में रहता था जिस परिणाम यह है कि आज उसने पूरे परिवार व शहर का नाम ऊंचाईयों पर पहुंचाया जिस पर उन्हें गर्व है। हाल ही में पंजाब विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर अरूण कुमार ग्रोवर ने उन्हें विशेष तौर पर सम्मानित भी किया।