5 Dariya News

योग स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका : जितेंद्र सिंह

5 Dariya News

नई दिल्ली 30-Mar-2015

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह योग को स्वस्थ्य रहने का सबसे अच्छा तरीका मानते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार अगले महीने अपने कर्मचारियों के लिए योग प्रशिक्षण की शुरुआत करेगी। जितेंद्र ने कहा, "योग, तनाव को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे आजकल सभी कर्मचारी, खासकर सरकारी कर्मचारी अधिक पीड़ित हैं।"उन्होंने कहा कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और उनके आश्रितों के हित के लिए अप्रैल से मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के साथ मिलकर प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन करेगी।जितेंद्र रविवार को विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के सहयोग से विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों और उनके परिवारों के लिए 'अत्यधिक तनाव का आत्म-प्रबंधन' विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।