5 Dariya News

हिमाचल प्रदेश : गोलीबारी में 5 घायल

5 Dariya News

शिमला 13-Mar-2015

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक गांव में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने भाई और उसकी बेटियों पर गोलीबारी की, जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का कारण संपत्ति विवाद माना जा रहा है।एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सोलन जिले के खुसरी गांव निवासी 45 वर्षीय चिंतराम ने अपनी लायसेंसी दुनाली बंदूक से अपने भाई अनंत राम पर गोली चलाई। हमले के समय वह नशे में था।चिंतराम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसका हथियार जब्त कर लिया गया है।घायलों को चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।