5 Dariya News

तृणमूल सरकार असभ्य :बुद्धदेब भट्टाचार्य

5 Dariya News

कोलकाता 08-Mar-2015

तृणमूल कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में जीवन की तुलना नर्क से करते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने रविवार को कहा कि इस तरह की स्थिति ज्यादा समय तक नहीं चल सकती। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता बुद्धदेब ने तृणमूल सरकार को 'असभ्य' और 'बेईमान' बताया है।माकपा द्वारा ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "आप सभी लोग यहां मौजूद हैं, जो इस बात का संकेत है कि आप लोगों को अहसास हो गया है कि अब राज्य की स्थिति क्या है। यह सवाल सभी के लिए है।"बुद्धदेब ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा, "राज्य की यह नारकीय स्थिति जारी नहीं रह सकती। एक असभ्य और बेईमान सरकार कितने समय तक इस तरह की स्थिति बनाए रख सकती है?"