5 Dariya News

हरियाणा की खटटर सरकार का विकास की तरफ पहला कदम ,राष्ट्रीय राजमार्गो पर 2 -2 फिट गहरे गढ्ढे

5 Dariya News (राजकुमार अग्रवाल)

कैथल 28-FEB-2015

सड़के देखनी है तो हरियाणा आईये ,जी हाँ लेकिन आप सही सलामत वापिस जा पाएँगे इसकी कोई गारंटी नही है ,क्योंकि हरियाणा की लिंक रोड़ों की बात छोडिय़े यहाँ के राष्टीय राजमार्गों की हालात इतनी खस्ता है की कभी भी कोई भयंकर दुर्घटना घट सकती है ,अगर आप हरियाणा के हिसार -चण्डीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर कर रहे है तो आपका भगवान ही रखवाला है ,हरियाणा सरकार आपके साथ कोई अनहोनी हो जाये इसकी कोई गारंटी नही लेती ,इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आप अपनी जान हथेली पर रख कर चलें क्योंकि हरियाणा को हरियाणा की पूर्व कांग्रेस सरकार ने इस तरह आर्धिक कंगाली तक पहुंचा दिया की पूर्व सरकार का ध्यान हरियाणा नबर वन से हटा ही नही और राज्य की हालात बद से बदतर हो गई ,जहाँ हरियाणा की पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनता को विकास के नाम पर बेवकूफ बनाये रखा वहीं अब हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार कुछ भी कर पाने में असमर्थ दिखाई दे रही है ,जिसके चलते हरियाणा ने विकास की तरफ कदम बढ़ाने शुरू कर दिए है और विकास का नतीजा यह है की राष्टीय राजमार्गो की हालात इतनी खस्ता हो गई की एक-दो जगह नही बल्कि मीलों तक सड़क के नाम पर सिर्फ गड्डे ही दिखाई देते है जिसकी वजह से आप अपना एक घंटे का सफर मात्र तीन या चार घंटों में पूरा कर पाएंगे वो भी तब जब आपके साथ कोई अनहोनी ना हो ,कहा जाता है की किसी भी देश या राज्य के विकास की पहली सीड़ी वहां के आम रास्तों की हालात को ध्यान में रख कर अन्दाजा लगाया जाता है लेकिन हरियाणा की भ्रष्ट राजनीति के चलते आज हरियाणा पिछड़ता जा रहा है ,विकास के नाम पर हरियाणा की जनता को बरगलाना नेताओ का मुख्य मकसद बन गया ,अगर ऐसे ही हालातों और सड़कों की ददनीय हालातों को विकास कहा जाता है तो इसमें कोई दोराय नही की आज हरियाणा नबर वन है