5 Dariya News

किरण बेदी कृष्णानगर से 2277 वोटों से हारीं

5 Dariya News

नई दिल्ली 10-Feb-2015

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी कृष्णानगर विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। उन्हें आप प्रत्याशी एस.के. बग्गा ने 2,277 वोटों के अंतर से हराया। किरण चुनाव से कुछ सप्ताह पहले ही भाजपा में शामिल हुई थीं और पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।चुनाव नतीजों के स्पष्ट रुझान मिलने के बाद किरण ने आप नेता अरविंद केजरीवाल को चुनाव में उनकी पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से जो वादे किए उन्हें पूरा करना चाहिए।उन्होंने कहा, "बहुत कुछ किया जाना है और उन्हें तेजी से करना होगा।"किरण ने राष्ट्रीय राजधानी में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया और उम्मीद जताई कि नई सरकार इस दिशा में कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि वह अब भी भाजपा से गहराई से जुड़ी हैं।