राज्य केंद्र के साथ मिलकर काम करें : नरेंद्र मोदी
5 Dariya News
नई दिल्ली 08-Feb-2015
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे 'सहकारी संघवाद' के मॉडल का विकास करें, ताकि केंद्र और राज्य सरकारें मतभेद मिटाकर विकास तथा समृद्धि का एक साझा कार्यक्रम तैयार कर सकें। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मोदी ने नीति आयोग की संचालन परिषद की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत तब तक विकास नहीं कर सकता, जब तक कि उसके साथ उसके राज्य विकास विकास न करें।मोदी ने कहा कि वह चाहते हैं कि सरकार की कार्ययोजना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न राज्य सहकारी प्रतिस्पर्धी संघवाद की भावना के तहत एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा करें।उन्होंने कहा कि नीति आयोग की संचालन परिषद ऐसे राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगी, जिसे सभी राज्य मिलकर तय करेंगे।