5 Dariya News

हिम्मत हो तो मुझे गिरफ्तार करे सरकार : अरविंद केजरीवाल

5 Dariya News

नई दिल्ली 03-Feb-2015

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सरकार को चुनौती दी कि यदि वह वाकई में मनीलांडरिंग के दोषी हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए।केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं सरकार को चुनौती देता हूं कि यदि उसमें हिम्मत हो तो मुझे गिरफ्तार कर के दिखाए।"तालियों की गड़गड़ाहट के बीच केजरीवाल ने आगे कहा, "उनके पास ऐसा करने का साहस नहीं है।"केजरीवाल भाजपा द्वारा लगाए गए उन आरोपों का जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि आप मनीलांडरिंग में लिप्त है, और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक बयान में कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि उनके धुर आलोचक भी उन्हें ईमानदार मानते हैं।