हिमाचल की राज्यपाल उर्मिला सिंह सेवानिवृत्त
5 Dariya News
शिमला 26-Jan-2015
हिमाचल प्रदेश की राज्यपाल राज्यपाल उर्मिला सिह सोमवार को पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हो गईं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने राज्य की राजधानी में उन्हें भावभीनी विदाई दी। उर्मिला सिह ने 25 जनवरी, 2010 को यह पदभार संभाला था। इस बीच राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को हिमाचल प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह 28 जनवरी को पद की शपथ लेंगे। उर्मिला सिंह ने अपने विदाई भाषण में राजभवन कर्मचारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वह हिमाचल की चौथी महिला राज्यपाल थीं। जनवरी 1971 में राज्य की स्थापना से लेकर अब तक नियुक्त होने वाली अन्य महिला राज्यपालों में प्रभा राव, शीला कौल और वी.एस. रमा देवी शामिल हैं। इससे पहले सोमवार सुबह उर्मिला सिंह ने यहां ऐतिहासिक रिज में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।