5 Dariya News

मुख्यमंत्री द्वारा पाटिल को भावपूर्ण विदायगी

पाटिल ने राज्यपाल के तौर पर निभाई सेवाओं के समय की यादें स्मरण की

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 22-Jan-2015

पंजाब के राज्यपाल के तौर पर अपनी सेवांए निभा चुके श्री शिवराज वी पाटिल ने कहा कि पंजाब के सैंविधानिक मुखी के कार्यकाल के दौरान लोगों द्वारा उनको दिये गये समर्थन, सहयोग एवं स्नेह के लिये वह सदा ही पंजाब के ऋृणी रहेंगे। राज्यपाल के पद का कार्यकाल पूरा होने के  पश्चात उन्होंने अपनी विदायगी भाषण में पंजाब के लोगों, अधिकारियों, मंत्रीयों, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और विशेषकर राज्य के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल द्वारा दिये गये सहयोग को याद किया। पाटिल ने भावुक तकरीर करते हुये कहा कि उनके द्वारा पंजाब के राज्यपाल तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के तौर पर निभाते हुये अमिट यादें उनके जीवन का हिस्सा बन गयी हैं। श्री पाटिल ने कहा कि अपनी डियूटी निभाते समय लोगों द्वारा दिया गया पूर्ण सहयोग तथा समर्थन ही उनकी शक्ति बना जिसके साथ वह आम लोगों की संतुष्टि करवाने में सफल हुये। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि इस पहुंच ने उनको बिना किसी पक्षपात से स्वतंत्र ढंग से निर्णय लेने में मदद की जो किसी भी सैंविधानिक मुखी के प्रशासक के लिये अह्म होता है। पूर्व राज्यपाल ने अपने भाषण में कहा,  मेरा मस्तक अनेक यादों से भरा है जिनको शब्दों द्वारा व्यक्त नही किया जा सकता परंतु यह यादें मेरे मन में हमेशा ताज़ी रहेंगी और यह मेरे प्रेरणा के स्त्रोत के तौर पर भी कार्य करेंगी। 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस अवसर पर श्री पाटिल का सम्मान करते हुये उनकी खुशहाल, स्वस्थ तथा खुशियोंं भरपूर जीवन के लिये कामना की। इस पश्चात सेवा निवृत राज्यपाल ने पंजाब पुलिस मुखी श्री सुमेध सिंह सैनी के साथ पंजाब पुलिस की टुकड़ी से सलामी ली। इस अवसर पर जत्थेदार तोता सिंह, मुख्य संसदीय सचिव बाबू प्रकाश चंद गर्ग, लोकसभा सदस्य श्री शेर सिंह घुबाया, मुख्य सचिव श्री सरवेश कौशल, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुरेश कुमार एवं श्री जगपाल सिंह संधू, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री एस के संधू मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव श्री गगन दीप सिंह बराड़ उपस्थित थे। इस अवसर पर पंजाब एवं चंडीगढ़ प्रशासन के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।