5 Dariya News

पूनिया विधान सभा स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल से मिले

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 20-Jan-2015

पंजाब दौरे पर आये राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. पी एल पूनिया ने पंजाब विधानसभा स्पीकर चरनजीत सिंह अटवाल से मुलाकात की। उनके साथ डॉ. राजकुमार वेरका उपचेयरमैन, श्री राजू परमार और श्री ईश्वर सिंह शामिल थे। यह जानकारी देते हुये आज यहां पंजाब विधानसभा के प्रवक्ता ने बताया कि मुलाकात दौरान डॉ. पूनिया ने राज्य में अनुसूचित जातियों के क ल्याण के लिये चलाई जा रही स्कीमों/ संबंधी विचारविमर्श किया और राज्य में हर हाल में इन स्कीमों के लाभों को अनुसूचित जाति वर्ग तक पहुंचाने को विश्वसनीय बनाने के लिए कहा। इससे पूर्व पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री राजेश बाघा, श्री प्रकाश सिंह गड़दीवाल, श्री तिरलोचन सिंह एम एल ए, श्री हरप्रीत सिंह मलोट एम एल ए, डॉ. अजायब सिंह भट्टी विधायक ने उनका स्वागत किया। श्री अटवाल द्वारा उनको एक सम्मान चिन्ह भेंट किया गया।