5 Dariya News

किरण बेदी कर सकती हैं भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 16-Jan-2015

भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी किरण बेदी राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव अभियान का नेतृत्व कर सकती है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी है। बेदी गुरुवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गईं। सूत्र के अनुसार, पार्टी के संसदीय दल की बैठक में 19 जनवरी को इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। इस बीच पार्टी बेदी के लिए एक सुरक्षित सीट भी तलाश रही है, जहां से वह निष्कंटक जीत जाएं। बेदी ने संभवत: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की भी नजर उसी सीट पर है।