5 Dariya News

केवल सिंह पठानिया ने विशेष वित्तीय पैकेज का आग्रह किया

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 03-Sep-2013

हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष श्री राहुल गॉंधी से नई दिल्ली में भेंट की। उन्होंने श्री गांधी को वर्षा ऋतु के दौरान प्रदेश में भारी वर्षा व भू-स्खलन से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए सम्बन्धित केन्द्रीय मंत्री को प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत विशेष वित्तीय पैकेज/अनुदान उपलब्ध करवाने के निर्देश देने का आग्रह किया।श्री पठानिया ने श्री गॉंधी को बताया कि प्रदेश में 15 से 17 जून, 2013 के मध्य 576 से 1358 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई। इसके कारण प्रदेश में निजी व सार्वजनिक सम्पत्ति का भारी नुकसान उठाना पड़ा। भारी वर्षा के कारण प्रदेश में 50 लोगों की मृत्यु हुई और प्रदेश को लगभग 2852 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ।श्री पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के आग्रह पर केन्द्रीय दल ने राज्य, विशेषकर किन्नौर जिले का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की विशेष पैकेज सम्बन्धी मांग केन्द्र सरकार के पास लम्बित है।उपाध्यक्ष ने श्री राहुल गॉंधी से प्रदेश को विशेष वित्तीय पैकेज उपलब्ध करवाने का आग्रह किया ताकि प्रभावितों को शीघ्र राहत उपलब्ध करवाई जा सके।