5 Dariya News

मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान

5 दरिया न्यूज

शिमला 29-Aug-2013

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां हिमाचल प्रदेश दंत महाविद्यालय एवं अस्पताल शिमला के पूर्व प्रधानाचार्य डा. नानक चंद राव ने अपने परिवार की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 51000 रुपये का चैक अंशदान के रूप में भेंट किया।इस राशि में से 29000 रुपये डा. नानक चंद राव की ओर से, 11 हजार रुपये शिक्षा विभाग की सेवानिवृत सलाहकार डा. अनीता राव और 11 हजार रुपये इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के उप-चिकित्सा अधीक्षक डा. राहुल राव की ओर से भेंट किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार का मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह धनराशि गरीब व जरूरतमंद लोगों को सहायतार्थ प्रदान की जाती है।