5 Dariya News

कुटेल में युवक की घर मे ही हत्या से सनसनी

5 दरिया न्यूज (प्रवीण कौशिक)

घरौंडा 09-Jan-2015

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक घरौंडा के गांव कुटेल की वाल्मीकि बस्ती में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव उसी के घर से बरामदे में चारपाई पर लहुलूहान हालत में पड़ा मिला। युवक की तेजधार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या की हुई थी। युवक की हत्या की खबर गाव में आग की तरह फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, सीआइए व एफएसएल की टीम मौके पर पहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए करनाल मर्चरी हाउस में भिजवा दिया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कुटेल निवासी युवक संजय बृहस्पतिवार की रात को करीब आठ बजे अपने घर आया, लेकिन कुछ देर बाद फिर बाहर चला गया। जब संजय की पत्नी सीमा सुबह उठी और बाहर आई तो बरामदे में चारपाई के आसपास खून बिखरा पड़ा था। जब उसने चारपाई पर पड़ी रजाई को हटाकर देखा तो लहुलूहान हालत में पति का शव देखकर सीमा के होश उड़ गए और सीमा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सीमा का शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए और ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मृतक की पत्नी सीमा का कहना है :-

उसका पति 32 वर्षीय संजय बृहस्पतिवार की रात को करीब आठ बजे घर वापस आया था और कुछ ही देर बाद बाहर चला गया था। जब उसकी पत्नी ने सुबह उठकर देखा तो चारपाई पर शव लहुलूहान हालत में पड़ा था और चेहरे पर चोटों के निशान भी थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, डीएसपी राजेश लुहाच, मधुबन थाना प्रभारी सूबे सिंह, सीआइए, एफएसएल की टीम पुलिस बल की टीम मौके पर पहुच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।

मधुबन थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया

कुटेल गाव में संजय नामक युवक का शव उसी के घर के बरामदे में लहुलूहान हालत में मिला है। युवक की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। इसके अलावा शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। हत्या का मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी गई है।