म्यांमार के साथ संबंध मजबूती का भरोसा : नरेंद्र मोदी
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली 04-Jan-2015
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को म्यांमार को इसके स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि भारत को अपने पड़ोसी देश के साथ मजबूत संबंध का भरोसा है। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "मैं म्यांमार की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देता हूं। हमें आने वाले सालों में भारत-म्यांमार संबंध के और अधिक मजबूत होने का भरोसा है।"