5 Dariya News

शिक्षा मंत्री ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को बदलियों की प्रक्रिया 22 अगस्त तक संपूर्ण करने के लिए कहा

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 19-Aug-2013

शिक्षा मंत्री पंजाब सिकंदर सिंह मलूका ने राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा है कि वह अपने अपने जिले के अधीन स्कूलों में तैनात अध्यापकों और अन्य संबंधित अमले की बदलियां दिनांक 19.8.2013 से 22-8-2013 (सोमवार से वीरवार) तक निपटा कर संपूर्ण सूचीयां 26-8-2013 तक मुख्यालय में पहुंचायें। 

मंत्री ने बताया कि एक जिले से अन्य जिले स्तर की बदलियां शिक्षा विभाग की वैब साईट पर डाल दी गई हैं और यह बदलियां विभाग की तबादला नीति तहत की गई हैं।शिक्षा मंत्री ने आगे कहा कि जिलों में होने वाली बदलियां खाली स्टेशनों पर और कम से कम की जायें ताकि विद्यार्थीयों का कोई नुकसान ना हो। उन्होंने कहा कि विशेष स्थितियों में अंगहीन कर्मचारियों (100 प्रतिशत बलाइंड और 70 प्रतिशत या अधिक टांगों से अंगहीन) को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने बताया कि गंभीर बिमारियों संबंधी सिविल सर्जन द्वारा जारी प्रमाण पत्र को मान्यता दी जायेगी। विधवाओं/डिजरटिड लेडी, तलाकशुदा महिलांए, नौकरी कर रहे सैनिक की पत्नी, कुवांरी महिलांए, नवविवाहित लड़कियों को प्राथमिकता दी जाये। और जिन कर्मचारियों के बच्चे दिमागी तौर पर या अन्य बिमारी से पीड़ित हो का प्रमाण पत्र सलग्न होने पर उनकी बदलियों को प्राथमिकता दी जाये।