मुख्यमंत्री से मिला सिराज क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल
5 दरिया न्यूज
शिमला 16-Aug-2013
प्रतिनिधिमंडल ने गत दिवस मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह से भेंट की और सिराज क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए के आतंक को लेकर भाजपा द्वारा मीडिया में फैलाई जा रही भ्रांतियों से अवगत करवाया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मिल्कफैड के पूर्व अध्यक्ष श्री चेत राम ठाकुर की अध्यक्षता में इस प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम पंचायत तुंगाधार की प्रधान श्रीमती जस्सी देवी सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल थे।
प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि सिराज क्षेत्र में आदमखोर तेंदुए के सक्रिय होने को लेकर भाजपा मीडिया में भ्रांतियां फैला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं कि जिला प्रशासन इस सम्बंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि प्रशाासन एवं वन विभाग इस समस्या का शीघ्र समाधान करने के लिए पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल से बात करने के उपरांत सम्बन्धित अधिकारियों को क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।