5 Dariya News

आजादी प्राप्ति के लिए किये गये संघर्ष में हरियाणा प्रदेश के देश भक्तों का भी अहम योगदान रहा : गीता भुक्कल

5 दरिया न्यूज ( प्रशांत कौशिक )

घरौण्डा(करनाल) 15-Aug-2013

हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने आज 67वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजली दी। समारोह में शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने करनाल के व्योवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी सरदार दर्शन सिंह को स मानित किया। इसके अतिरिक्त युद्ध में शहीद वीर सैनिकों की विधवाओं को भी स मानित किया गया ।भुक्कल ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज देश के लोगों के लिए जश्र का दिन है। देश को आजाद करवाने के लिए अनेक वीर एवं देश भक्तों ने कुर्बानियां दी। राष्ट्रपिता

महात्मा गांधी के नेतृत्व में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए पण्डित जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, चन्द्रशेखर जैसे अनेक देशभक्तों ने ल बे समय तक संघर्ष किया। तथा भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, चन्द्रशेखर, मदन लाल ढ़ीगडा तथा राम प्रसाद बिसमिल ने देश को आजाद करवाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। आजादी प्राप्ति के लिए किये गये संघर्ष में हरियाणा प्रदेश के भी अनेक वीरों, पण्डित नेकी राम शर्मा, दादा गणेशी लाल, पण्डित श्रीराम शर्मा, लाला लाजपत राय, चौ. मातू राम व रणबीर सिंह जैसे महान देश भक्तों का अहम योगदान रहा। 

शिक्षा मंत्री श्रीमती गीता भुक्कल ने अपने स बोधन में आगे कहा कि आजादी प्राप्ति के बाद अहम उद्देश्य देश को तरक्की के रास्ते पर लाना था। पण्डित जवाहर लाल नेहरू के कुशल नेतृत्व में देश में उन्नती का मार्ग प्रशस्त हुआ। आज प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश विकास के क्षेत्र में काफी आगे पंहुच गया है। इसी प्रकार हरियाणा प्रदेश भी हर क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों से काफी अग्रणीय है। हरियाणा प्रदेश ने भी शिक्षा, खेल, कृषि, व्यापार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय तरक्की की है। सरकार ने हर वर्ग के हित के लिए नई-नई योजनाएं चलाई हैं। प्रदेश सरकार आगामी 20 अगस्त को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत दाल-रोटी योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत बी.पी.एल. व गरीब परिवारों को बहुत ही सस्ती दरों पर अनाज व दालें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे हरियाणा के करीब 12 लाख 84 हजार गरीब

परिवारों को लाभ मिलेगा। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे गरीब लोगों को छत मुहैया करवाने के उद्देश्य से प्रियदर्शिनी आवास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत मकान बनाने के लिए 90 हजार 100 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।  इस योजना से प्रदेश के करीब 4 लाख 7 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। सरकार ने शहरी

क्षेत्र में सस्ती दरों पर आवास उपलब्ध करवाने के लिए सस्ती आवास नीति 2013 बनाई है, इसके तहत आवासीय कालोनियांं विकसित करने के लिए लाईसैंस दिये जाएंगे। इस नीति के तहत शहरी क्षेत्र में लगभग एक लाख 50 हजार सस्ते आवास गरीब लोगों को उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा शहरी क्षेत्र में आगामी 5 वर्ष में करीब 6 लाख परिवार लाभान्वित होंगे।

भुक्कल ने कहा कि मु यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा के कुशल नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में प्रदेश में विकास के नए युग का सूत्रपात हुआ है। आज प्रदेश का कोई इलाका, गांव, कस्बा, शहर ऐसा नहीं है, जहां विकास न हुआ हो। सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, बिजली, खेल, उद्योग एवं रोजगार, ग्रामीण विकास तथा आधारभूत

संरचनाओं के विकास सहित सभी क्षेत्रों में अनेक अहम फैसले लिए हैं। राज्य सरकार की कल्णकारी नीतियों का केन्द्र बिन्दू किसान रहा है। सरकार ने कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए समय पर पानी, बिजली व अन्य संसाधन उपलब्ध करवाए हैं तथा साथ ही किसानों को कृषि की नई-नई तकनीक की जानकारी भी किसानों तक पंहुचाई। कृषि अनुसंधान को बढ़ावा दिया गया। किसानों को उत्पाद बेचने के लिए समुचित व्यवस्था की गई। उन्हें कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाए, किसान विरोधी काला कानून

खत्म किया। कृषि ऋणों पर स्टा प डयूटी समाप्त की तथा किसानों की भलाई के लिए किसान आयोग का गठन किया। सरकार ने किसानों को उत्पाद का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलवाने के लिए तथा मंडियों में लेन-देन की प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए मंडी भुगतान योजना शुरू की है और ऐसी योजना शुरू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। सरकार ने गत 9 वर्षों के दौरान गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब 10 हजार करोड रुपए की राशि खर्च की है। इस राशि

से गांवों में पेयजल, सड़क, आवास, गली निर्माण व बिजली व्यवस्था जैसी आधारभूत सुविधाओं के ढांचे को मजबूत किया गया है।

भुक्कल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की निर्धनों के विकास के प्रति चिंता, नेहरूजी के खुशहाल भारत के सपने व श्रीमती इंदिरा गांधी के गरीबी हटाओं के आह्वान के तहत मनरेगा योजना के तहत प्रदेश में मजदूरों को 214 रुपए की राशि प्रतिदिन मजदूरी के रूप में दी जाती है, जोकि देशभर में र्स्वाधिक है। प्रदेश सरकार ने

महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत अब तक प्रदेश के करीब 3 लाख 82 हजार से ज्यादा परिवारों को 100-100 वर्गगज के प्लाट मु त उपलब्ध करवाए हैं। विकास के साथ-साथ प्रदेश में समाज कल्याण को भी प्राथमिकता दी जा रही है। आज प्रदेश में 20 लाख से अधिक लोगों को सालाना 1500 करोड़ से अधिक की राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं भत्तों के रूप में दी जा रही है। प्रदेश सरकार अनुसूचित जातियों का मनोबल बढ़ाने व उनके विरूद्ध अत्याचार रोकने के लिए गंभीर है। इसी उद्देश्य से प्रदेश में हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया जा रहा है। आज प्रदेश में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व बी.पी.एल. परिवारों के करीब 19 लाख से अधिक बच्चों को 600 रुपए तक मासिक वजीफा दिया जा रहा है। सरकार की ओर से स्कूलों में बच्चों के नीचे न बैठने देने के उद्देश्य से डयूल डेस्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मु यमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा की प्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एजूकेशन हब बनाने की सोच के अनुरूपसोनीपत में राजीव गांधी एजूकेशन सिटी विकसित की जा रही है। इस सिटी में 1 लाख 50 हजार विद्यार्थी एक साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। देश की सेनाओं में हरियाणा के युवाओं की

भागीदारी को देखते हुए गुड़गांव में देश का पहला रक्षा विश्वविद्यालय,महेन्द्रगढ़ में केन्द्रीय विश्वविद्यालय तथा रेवाड़ी के मीरपुर में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अध्यादेश जारी किया जा रहा है। आज प्रदेश में आईआईएम, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कारपोरेट अफेयर्स, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टैक्नोलॉजी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, एंटरप्रन्योरशिप एंड मैनेजमेंट, फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और सेंट्रल इंस्टीट्यूट फॉर प्लास्टिक इंजीनियरिंग जैसे उच्च कोटि के संस्थान खोले गए हैं। 

भुक्कल ने कहा कि करनाल के लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि यहां पर  कल्पना चावला के नाम से मेडिकल कालेज स्थापित किया जा रहा है। आज प्रदेश के विभिन्न सरकारी व निजी मेडिकल कालेजों में एम.बी.बी.एस. की 800 सीटें हैं, जबकि मार्च 2005 से पहले यह केवल 350 थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा व उनके सशक्तिकरण के लिए हरियाणा राज्य महिला आयोग को वैधानिक दर्जा दिया गया है। राज्य पुलिस में महिलाओं के प्रति अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हैल्प लाइन न बर 1091 शुरू किया गया है। जिस पर शिकायत मिलने पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही की जाती है। सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की मासिक पेंशन 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दी है।

उन्होंने करनाल के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से प्रदेश में दो घरेलू हवाई अडडे स्थापित करने की मंजूरी दी गई है, जिनमें से एक हवाई अडडा करनाल में स्थापित होगा।  हरियाणा सरकार ने इसके अलावा प्रदेश में सड़कों, पुलों व ओवर ब्रिजों का जाल बिछा दिया। बिजली उत्पादन के लिए प्रदेश में 4 नए पावर प्लांट लगाए गए हैं। इनसे अब प्रदेश में 5300 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

इस अवसर पर करनाल की मेयर रेणू बाला गुप्ता, जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंजीत सिंह, उपायुक्त विकास यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद, जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण प्रधान सुरेन्द्र नरवाल व शहरी प्रधान सुरेश भारद्वाज, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य ललित बुटाना, रामशरण भोला, पूर्व चेयरमेन इ प्रूवमेंट ट्रस्ट राकेश

नागपाल, अमृत लाल जोशी, प्रधान गुरू रविदास सभा, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भगवान दास बंसल, करतार सिंह सिंधड, भगवान दास अग्घी, विनोद तितोरिया के अतिरिक्त  सेवानिवृत एच.सी.एस. अधिकारी नरेन्द्र सिंह, अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।