5 Dariya News

मुख्ममंत्री राहत कोष में 8.50 लाख रुपये का अंशदान

5 दरिया न्यूज

शिमला 13-Aug-2013

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आज यहां पशुपालन मंत्री श्री अनिल शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पशु चिकित्सा अधिकारी संघ की ओर से 8.50 लाख रुपये का चैक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया।संघ के अध्यक्ष डॉ. सुशील शर्मा, महासचिव डॉ. संजय ठाकुर, सलाहकार डॉ. आर.के. शर्मा तथा अन्य कार्यालय पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।मुख्यमंत्री को पशुपालन मंत्री द्वारा काज़ा स्थित सहायक निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन केन्द्र स्पीति के कर्मचारियों की ओर से 29 हजार रुपये का एक अन्य चैक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भंेट किया गया।डॉ. मुंशी कपूर, डॉ. वी.एस. नंदा, डॉ. अभिनव सोनी, डॉ. दीपक पठानिया तथा अन्य चिकित्सक भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने संघ का अंशदान के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायता उपलब्ध करवाने में सहायक सिद्ध होगी।