5 Dariya News

कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाएगा : मनोहर लाल

5 दरिया न्यूज

सोनीपत 27-Dec-2014

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करवाया जाएगा और इस संबंध में कई बैठकें भी आयोजित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण में आ रहे व्यवधान को जल्द ही दूर किया जाएगा।मुख्यमंत्री आज सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।जन समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सभी राज्य के सब जिलों में जा रहे हैं और इस कार्यक्रम के एक घंटे में लगभग 500 से ज्यादा लोगों की शिकायतों के आवेदन आ रहे हैं, इन आवेदनों में बहुत से आवेदन जैसे कि कई वर्षों से लंबित शिकायतें हैं जिनका हल नहीं निकल रहा और कुछ नई शिकायतें भी हैं, हर प्रकार की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए शिकायत निवारण प्रणाली को पुख्ता किया है और अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है कि वे शिकायतों का समयबद्घ अवधि में निवारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायकर्ता को बुलाकर भी शिकायत को हल किया जाए और जो शिकायत हल न होने वाली होंगी, उसका भी संतोषजनक उत्तर शिकायतकर्ता को मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जिम्मेदारी सरकार के नाते व्यवहार करेंगें और निश्चित रूप से इसमें हमें सफलता मिलेगी।