5 Dariya News

संजीव ने नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्ट का शुभारंभ किया

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 26-Dec-2014

मशहूर सेलिब्रिटी शेफ संजीव कपूर ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का शुभारंभ किया। यह चार दिवसीय फेस्टिवल नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंर्ड्स ऑफ इंडिया (एनएएसवीआई) द्वारा आयोजित किया गया है। फेस्टिवल में पहले दिन खाने-पीने के शौकीन लोगों ने देश के कोने-कोने के अलग-अलग स्ट्रीट फूड का जायका लिया।संजीव इस कार्यक्रम से बहुत संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि यह स्ट्रीट फूड विक्रेताओं द्वारा अपनी पहचान बनाने का एकदम सही समय है।संजीव ने कहा, "लोगों को भोजन कराकर वे समाज की बड़ी सेवा कर रहे हैं, फिर भी वे उपेक्षित हैं। कई लोगों की जिंदगी उन पर आश्रित है, क्योंकि आज की तारीख में ज्यादातर लोगों के पास खुद का खाना बनाने और अपनी व्यस्तता भरी जिंदगी से तालमेल बिठाने का समय नहीं है।"उन्होंने कार्यक्रम के आयोजकों को उन्हें आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया।