5 Dariya News

प्रत्येक जिला में 11 सदस्यों की कार्यकर्ताओं की निगरानी समिति बनाई जाएगी : मनोहर लाल खट्टर

5 दरिया न्यूज (राजकुमार अग्रवाल)

कैथल 24-Dec-2014

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रत्येक जिला में 11 सदस्यों की कार्यकर्ताओं की निगरानी समिति बनाई जाएगी, जो सरकार के कामों पर निगरानी करने के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं को जिला प्रशासन, विधायक और मंत्रियों तक पहुंचाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सदस्यता अभियान में देश के गिनिज बूक आफ वल्र्ड रिकार्ड को तोडऩे का संकल्प लें।मनोहर लाल आज स्थानीय आरकेएसडी कालेज के हाल में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में जाति-पाति वोट बैंक की राजनीति होती रही है, लेकिन अब प्रदेश को इस विचारधारा से ऊपर उठकर क्षेत्रवाद व जातिवाद के आरोपों से हर हालत में बचाना है। उन्होंने कहा कि अढ़ाई करोड़ जनता एक परिवार के समान है, यदि इस जनता को हरियाणा के गौरव के साथ जोड़ लिया, तो प्रदेश अन्य प्रदेशों से आगे निकल सकता है। उन्होंने कहा कि हमें सभी कार्यकर्ताओं को एक कड़ी के रूप में काम करना है। सरकार के काम जनता तक तथा जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाकर सभी योजनाओं को धरातल पर लागू करना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व मदनमोहन मालवीय के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में 25 दिसंबर को मनाया जा रहा है, अब सरकार में नियम व कानून की नीति का पालन होगा। सरकार में सभी लोगों की भागीदारी से जरूरतमंद लोगों की मदद करके अंत्योदय की भावना से कार्यकर्ता काम करेंगे।

इस अवसर पर सांसद श्री राजकुमार सैनी ने कहा कि हर कार्यकर्ता का सदस्यता अभियान में महत्वपूर्ण योगदान है। हम सभी मिलकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। विधायक श्री कुलवंत बाजीगर ने कहा कि सरकार विकास को प्राथमिकता देते हुए भ्रष्टाचार को खत्म करेगी। इस अवसर पर पूंडरी विधायक दिनेश कौशिक, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह जडौला, मु यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजकुमार भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, रणधीर गोलन, राव सुरेंद्र, धर्मपाल शर्मा, राजेंद्र स्लेटी, रवि भूषण गर्ग, अशोक गोयल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।