सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कांग्रेस की कुरीतियों तथा कुशासन का पर्दाफाश करें : रवि कांत शर्मा
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ 05-Aug-2013
भारतीय जनता पार्टी, जिला नं. 2 की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष श्री रवि कांत शर्मा की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन (भाजपा पंजाब), सैक्टर 37 में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन, पार्षद दल के नेता श्री अरूण सूद, जिला नं. 2 के प्रभारी श्री रामवीर भटटी, सह-प्रभारी श्रीमती अनिता चौधरी ने दीप प्रज्वलन से किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव श्री चन्द्रशेखर, श्री प्रेम कौशिक, पूर्व प्रदेशाध्यक्षा एवं पूर्व महापौर श्रीमती कमला शर्मा, सचिव श्री रमेश कुमार निक्कू भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
जिला अध्यक्ष श्री रवि कांत शर्मा ने कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए जिला द्वारा समय-समय पर किए गए विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला इकाई द्वारा संगठन की रचना लगभग पूरी की जा चुकी है तथा समिति, मंडल तथा जिला स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से हर कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जाता है। वर्तमान में कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता पूरी तरह से कांग्रेस के खिलाफ है तथा कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। देश को चलाने के लिए नीति और नीयत की जरूरत होती है जो कांग्रेस के नेतृत्व के पास नहीं है। उन्होनें पार्टी के कार्यकर्ताओं को आहवान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक कांग्रेस की कुरीतियों तथा कुशासन का पर्दाफाश करें।
प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय टंडन ने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे जनता की समस्याओं को मूकदर्शक बनकर देखने की बजाय उनका समाधान करने की ओर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार हर क्षेत्र में विफल है और लोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा करते हैं कि वे यहां के नागरिकों को समस्याओं से मुक्ति दिलायेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास उच्चतम कार्यकर्ता और विशाल जनाधार वाला नेतृत्व है और देश को पार्टी से बहुत उम्मीदें हैं तथा उन उम्मीदों पर खरा उतरना कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
जिला नं. 2 की कार्यकारिणी में जिला के उपाध्यक्ष श्री मोहिन्द्र अरोड़ा ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसका अनुबोधन जिला सचिव श्री संजीव वर्मा ने किया। राजनीतिक प्रस्ताव पर गहन चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं ने कई संशोधन दिए। राजनीतिक प्रस्ताव में मुख्यरूप से चंडीगढ़ के महापौर के वार्ड (धनास व सैक्टर 25)की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त की गई। धनास व सैक्टर 25 के कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए कहा कि महापौर अपने वार्ड का दौरा नहीं करते और न हीं लोगों की समस्याऐं सुनने के लिए वो वह उपलब्ध होते हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फोन करने पर फोन नहीं उठाते और अगर गलती से फोन उठा भी ले तो उनका व्यबहार ही ऐसा होता है कि कोई भी व्यक्ति उनको दोबारा फोन करने की गलती नहीं करता। इसलिए धनास और सैक्टर 25 में पीने के पानी कमी, बंद स्ट्रीट लाईट, जाम सीवरेज, सफाई व्यवस्था आदि हर तरह की मूलभूत सुविधाऐं की भारी कमी हैं। राजनीतिक प्रस्ताव में ये बात सामने आई है कि भाजपा-अकाली दल पाषर्दों के वार्डों में विकास की गति बहुत तीव्र है और कांग्रेस शासित वार्डों की दुर्दशा है।
बैठक में प्रदेश सचिव श्री रमेश कुमार निक्कू ने सभी मंडल अध्यक्षों, प्रकोष्ठों एवं मोर्चों के अध्यक्षों से उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं समीतियों के गठन के बारे में चर्चा की। उन्होनें कहा कि सभी मंडल, प्रकोष्ठ एव मोर्चा अध्यक्ष अपनी समीतियों का विस्तार बूथ स्तर तक करें।बैठक में जिला महामंत्री श्री अरविन्द राणा, श्री विनोद सिसोदिया, श्रीमती सुनीता धवन, श्रीमती सुबीना बंसल, श्री अमित राणा, श्री रमेश सहोड़, मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी संतोष मिश्रा, श्री गीता राम, श्री कृष्ण कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।