5 Dariya News

झारखंड चुनाव : हेमंत सोरेन जीते, मधु कोड़ा हारे

5 दरिया न्यूज

रांची 23-Dec-2014

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहैत विधानसभा क्षेत्र से जीत गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विधानसभा चुनाव के मंगलवार को जारी परिणामों के अनुसार, सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हेमंतलाल मुर्मू को 23,000 से अधिक मतों से हराया है। सोरेन हालांकि, दुमका विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी से 7,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री और जय भारत समानता पार्टी के नेता मधु कोड़ा मझगाव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए हैं।

उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के उम्मीदवार नियाल पूर्ति ने 20,000 से अधिक मतों से शिकस्त दी है।मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा राज्य की जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से आगे चल रही हैं। पूर्व उप-मुख्यमंत्री और ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से हार गए हैं। उनकी पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में थी। जेएमएम उम्मीदवार अमित महतो ने सुदेश महतो को 30,000 से अधिक वोटों से मात दी। खरसावा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पीछे चल रहे थे। झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी धनवार विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रहे थे।