5 Dariya News

कृषि मंत्री द्वारा किसानों को जरूरी मात्रा में यूरिया उपलब्ध करवाने का आश्वासन

5 दरिया न्यूज

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ 15-Dec-2014

पंजाब के कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने कहा है कि गेहूं की फसल के लिए राज्य के किसानों के पास भरपूर मात्रा में यूरिया है क्योंकि 13 दिसम्बर तक राज्य में दस लाख मीट्रिक टन यूरिया पहुंच चुका है जबकि बीते वर्ष इस समय तक पहुंचे यूरिया की मात्रा 8.23 लाख मिट्रिक टन ही थी। विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 1315000 मिट्रिक टन यूरिया किसानों को समय पर उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वह यूरिया की कमी की शंकाओं पर ध्यान न दें और इस कारण यूरिया की जमाखोरी न करें क्योंकि इससे अनावश्यक समस्या पैदा हो सकती। उन्होंने कहा कि राज्य में पड़ाव अनुसार ढंग से यूरिया की आमद हो रही है और जनवरी व फरवरी में इसकी जरूरत मुख्य तौर पर तब पड़ती है और उस समय तक राज्य के पास यूरिया की काफी मात्रा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य का कृषि विभाग एक ऐसा प्रफार्मा सम्बन्धित किसानों से भरवाने के बारे में विचार कर रहा है जिसमें उसने अपनी जरूरतों का प्रारूप बनाया हो। इससे यूरिया की सप्लाई प्रणालीबद्ध ढंग से हो सकेगी।