मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से रजत पुरस्कार विजेता अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी कुमारी पेमा छोतन की भेंट
5 दरिया न्यूज
शिमला 31-Jul-2013
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आज यहां हिमाचल प्रदेश की हेवी वेट बॉक्सर कुमारी पेमा छोतन ने भेंट की। कुमारी पेमा छोतन ने सर्बिया में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय गोल्डन गल्वज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व कर रजत पुरस्कार प्राप्त किया है। इस अवसर पर उनके साथ भारतीय बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव श्री राजेश भंडारी तथा हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसियेशन के महासचिव श्री सुरेन्द्र शांडिल भी उपस्थित थे। श्री राजेश भंडारी ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित पेमा छोतन तथा शशि नेगी ने सर्बिया में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।श्री भंडारी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य में बॉक्सिंग खिलाड़ियों के लिए अकादमी व छात्रावास खोले जाएं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके।मुख्यमंत्री ने बॉक्सिंग खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और प्रधान सचिव युवा सेवा एवं खेल वी.सी.फारका भी इस अवसर पर उपस्थित थे।