अकाली भाजपा सरकार के यत्नों के कारण ही पंजाब शिक्षा में 13वें से पहले नम्बर पर पहुंचा-मलूका
5 दरिया न्यूज
चण्डीगढ़ 30-Jul-2013
पंजाब के शिक्षा मंत्री सिंकदर सिंह मलूका ने क्षेत्र भुलथ के लोगों द्वारा बुरी तरह नकारे गये कांग्रेसी नेता द्वारा आदर्श स्कूलों संबधी केग द्वारा आडिट करवाए जाने की मांग को हास्यप्रद करार देते कहा है कि कांग्रेसी नेता पहले तोलो फिर बोलो का सबक सिखे । उन्होने कहा कि पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में पहले स्थान पर आ गया है,जो कि कांग्रेस अगवाई वाली यूपीए सरकार ही कह रही है। उन्होने कहा कि खेहरा शायद अपनी कांग्रेस सरकार के समय की हालत ही बयान कर रहे है।
आज यहां जारी एक बयान में स. मलूका ने कहा कि खेहरा अपनी आदत अनुसार झूठ बोलने के लिए मजबूर है जबकि वास्तव तथ्य यह है कि कुल 41 आदर्श स्कूल सफलता पूर्वक चल रहे है उन्होने कहा कि जिन सात स्कूलों के बंद होने संबधी झूठ बोला गया है,वह बंद नही हुये बल्कि वहां प्रंबधकीय विभाग में खामिया थी,जिस कारण मनैजमैंट बदल दी गई है। उन्होने कहा कि गलत बात यह है कि कांग्रेसी कभी भी असल तथ्यों से परिचित नही होते। उन्होने कहा कि 2007 में जब अकाली भाजपा सरकार ने राज्य में बागडोर संभाली थी तो शिक्षा में पंजाब 13वें स्थान पर था,पर सरकार ने जहां 55 हजार अध्यापकों की भर्ती की वहां स्कूलों में हर तरह की सुविधाओं में हर तरह का बुनियादी ढांचा मुहैया करवाया गया। उन्होने कहा कि केन्द्रीय एंजेसी नेशनल यूनिवर्सिटी आफ एजुकेशनल प्लैङ्क्षनग एंड एडमिनीस्टे्रशन(नुपिया)द्वारा ही जारी की रिपोर्ट अनुसार पंजाब शिक्षा में पहले नम्बर पर आ गया है। इस के अतिरिक्त बुनियादी ढांच में भी यूपीए सरकार ने ही पंजाब को पहले स्थान पर घोषित किया है। कांग्रेस द्वारा आदर्श स्कूलों संबधी कैग द्वारा आडिट करवाने की मांग करने बारे स. मलूका ने कहा कि यह वही कैग है जिसने घोटालों की माँ कांग्रेस के कच्चे चिटठे खोल थे और यूपीए सरकार द्वारा अपनी जेबे भर कर देश के खजाने की तीन लाख करोड रूपये की लूट करने की बात सामने लाई गई थी। उन्होने कहा कि उस समय तो कांग्रेसियों को कैग अनावश्यक लग रही थी व आज उसकी आवश्यकता कैसे महसूस हो गई।