5 Dariya News

मनीमाजरा माडी वाला टाउन मस्जिद में रोजा इफतार

रोजे की तरह ही है जैन धर्म और हिन्दु महिलांए करवाचौथ का व्रत- जैन

5 दरिया न्यूज

मनीमाजरा 30-Jul-2013

मनीमाजरा माडी वाला टाउन मस्जिद में आयोजित रोजा इफतार में  भाजपा नेताओं के साथ भाजपा विधि प्रकोष्ट के राष्ट्रीय संयोजक और चुनाव समीति के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सत्यपाल जैन ने शिकरत की। इस मौके पर मोहम्मद युनस, रियासत अली, लियाकत अली, मोहम्मद फैसल, मिया खान, शेरु खान ने सत्यपाल जैन का स्वागत किया। जिसके बाद रोजा खुलवाया गया इस मौके पर हजारों की तादाद में मुस्लिम भाईचारे के लोग मौजूद थे। इफतार पार्टी में भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नीरज शर्मा, भाजयुमो चण्डीगढ उपाध्यक्ष जगतार सिंह ढिल्लो, भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ट जिला संयोजक जसपाल सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ट अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष अनवार अहमद सिद्दिकी, जिला उपाध्यक्ष नौशाद अहमद, जिला सचिव लियाकत खान, सत्तार खान, वसीम अहमद, जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत व्यास, भाजयुमो जिला महासचिव कमल शर्मा शैंकी, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार नोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बी. आर शर्मा और अन्य भाजपा नेताओं ने भाग लिया। भाजपा विधि प्रकोष्ट के राष्ट्रीय संयोजक और चुनाव समीति के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य सत्यपाल जैन ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है यहां सभी भारतीय सभी धर्मो का एक समान आदर करते हैं। उन्होने कहा कि सभी धर्मो के ज्यादातर रीति रिवाज भी एक जैसे हैं। इस का उदाहरण देते हुए भाजपा नेता ने कहा कि रोजे की तरह ही जैन धर्म और हिन्दु महिलांए करवाचौथ का वत्र रखती हैं, पुरे दिन अन्न और जल ग्रहण नही करती और व्रत भी चाँद को देख कर ही खोला जाता है।