5 Dariya News

फाजिल्का के डबवाला कलां में मेगा फूड पार्क का उद्घाटन

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ 13-Dec-2014

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब के फाजिल्का जिले में डबवाला कलां में शनिवार को पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अपनी तरह के पहले मेगा अंतर्राष्ट्रीय फूड पार्क का उद्घाटन किया जिसकी लागत 136 करोड़ रुपये है। फूड पार्क का उद्घाटन करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने देश में 45 हजार करोड़ रुपये की खाद्य पदार्थो की बर्बादी को कम करने के लिए और खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक शुरूआत है। उन्होंने इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रालय 50 करोड़ रुपये की सब्सिडी बढ़ाकर अंतरराष्ट्रीय फूड पार्क को बढ़ावा देने में सफल रही है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में राज्य में इस तरह के कई और पार्को का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कपूरथला में एक और पार्क समेत कई और फूड पार्को की स्थापना के साथ यह एक वास्तविकता में बदल जाएगी।