5 Dariya News

भारत में 2013 में सवा लाख लोगों ने की आत्महत्या

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली 10-Dec-2014

भारत में 2013 में 134,799 आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए। यानी की हर दिन 369 लोगों ने भारत में पिछले साल आत्महत्या की। राज्यसभा में यह जानकारी बुधवार को गृह राज्य मंत्री ने दी। गृह राज्य मंत्री हरिभाई पार्थीभाई चौधरी ने सदन को बताया कि कई किसानों की आत्महत्या के गवाह महाराष्ट्र में 2013 में सबसे ज्यादा 16,622 आत्महत्या के मामले दर्ज किए गए। इसके बाद तमिलनाडु में 16,601 आत्महत्या के मामले और आंध्र प्रदेश में 14,607 मामले दर्ज किए गए।