5 Dariya News

अगर किसी व्यक्ति को कोई समस्या है तो वह उनसे आकर मिल सकता है-सांसद शर्मा

स्टोंडी गांव में सामुदायिक केंद्र को किया जनता को समर्पित

5 दरिया न्यूज(प्रशांत प्रवीण कौशिक)

घरौण्डा 26-Jul-2013

कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास कराया है। वर्तमान में प्रदेश का ऐसा कोई जिला नहीं है जो विकास कार्यो से अछूता हो। मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा एक कुशल राजनीतिज्ञ है। कस्बे के लोगों की बसताड़ा टोल प्लाजा की समस्या को दूर कर दिया गया है। कांग्रेस सरकार 36 बिरादरी की सरकार है। अगर किसी व्यक्ति को कोई समस्या है तो वह उनसे आकर मिल सकता है। समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास किया जाएगा। उक्त विचार सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास कर लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रकट किये।सांसद ने स्टोंडी गांव में नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास कर लोगों को समर्पित किया। गांव में पहुंचने पर सांसद का फुल माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों पर प्रसारित होने वाले सीरियल से अगर किसी धर्म व संस्कृति को ठेस पहुंचती है, तो इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपायुक्त से बात कर जोधा अकबर सीरियल पर करनाल जिला में प्रसारित होने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। दो दिन बाद वह सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी से मिलकर इस बारे में बात करेंगे। इस मौके पर काग्रेंसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।