5 Dariya News

कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण सफाई कर्मचारी भूखों मरने को मजबुर

सचिव से भी मिले कोरे आश्वासन

5 दरिया न्यूज (प्रशांत कौशिक)

घरौंडा 07-Dec-2014

नगर पालिका के सफाई ठेकेदार के सफाई कर्मचारीयों को कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी भूखों मरने को मजबुर है। चर्चा है कि इन कर्मचारीयों को चार पांच महीनों से वेतन नही मिला है। कई बार सचिव नपा के आगे भी गुहार लगाने के बाद इन्हे कोरे आश्वासन ही परोसे जा रहे हैं। और बेचारे कर्मचारी कई महीनों से आश्वासनों से ही पेट भर रहे हैं। लगभग 45 कर्मचारी इस परेशानी से प्रभावित हैं। मगर प्रशासन इन्हे आजतक कोई ठोस जवाब नही दे सका। चर्चा है कि इन कर्मचारीयों को ठेके की शर्तों अनुसार सुविधाएं तक नही दी जा रही हैं। जो कोई कर्मचारी हिम्मत करके आवाज उठाता है तो ठेकेदार उसे बाहर का रास्ता दिखाने मे देरी नही करता। जिसके कारण कर्मचारीयों ने अपने मुंह पर ताले जड रखे हैं। चर्चा है कि आज तक कई कर्मचारीयों के पी०एफ० नम्बर व बैंक मे खाते तक भी नही खोले गए । चर्चा है कि शर्तों की कार्यवाही से बचने के लिए ठेकेदार स्थाई कर्मचारी नही रखता। तो जांच का विषय है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ कर्मचारीयों ने बताया कि ठेकेदार कर्मचारीयों का शोषण कर रहा है। कईयों को तो वेतन भी सरकार की घोषणा के मुताबिक नही दे रहा है। उनका कहना है कि अगर इसकी निष्पक्षता से जांच कराई जाए तो तथ्य सामने आ सकते हैं।