5 Dariya News

देश का विकास करने के लिए सबके सांझे प्रयासों की जरुरत:राजकुमार

अम्बेडकर भवन व छात्रावास के लिए सांसद ने 21 लाख व विधायक ने दिए 11 लाख, सांसद ने किया भवन के बेसमेंट का

5 दरिया न्यूज(संजीव बंसल)

कुरुक्षेत्र 06-Dec-2014

कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि देश का विकास और निर्माण करने के लिए सभी वर्गो को एकजुट होकर ईमानदारी के साथ काम करना होगा। इसके लिए युवा शक्ति को अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। आज पूरा विश्व भारत की तरफ टकटकी लगाए देख रहा हैं क्योंकि विश्व में भारत ही एक ऐसा देश हैं जहां 65 प्रतिशत आबादी युवा वर्ग की हैं। इस युवा शक्ति को नई राह दिखाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। सांसद राजकुमार सैनी शनिवार को सैक्टर 8 में बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर वैल्फेयर कमेटी द्वारा निर्मित डा. भीम राव अम्बेडकर भवन व छात्रावास के बैसमेंट का शिलान्यास करने के उपरांत एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इसके उपरांत सांसद राजकुमार सैनी ने कमेटी को 21 लाख रुपए व विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा विधायकों को दिए गए विशेष फंड में से 11 लाख रुपए देने की घोषणा की हैं। 

सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। बाबा साहेब जैसे महान लोगों का अनुशरण करके ही देश का विकास किया जा सकता हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी सोच हैं कि सरकार की सभी योजनाओं को आखिरी पंक्ति के आखिरी व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र एक पावन धरा हैं जहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेशों को हमें अपने जीवन में धारण करना चाहिए तभी हम सभी समाज के पिछड़े लोगों का उद्धार कर सकेंगे। सभी को अपना काम ख्ुद करने के सोच को पैदा करना होगा। जब सभी लोग एक साथ मिलकर काम करेंगे तो देश का विकास निश्चित तौर पर होगा। इसके साथ ही सभी को रचनात्मक सोच के साथ काम करने की जरुरत हैं। सांसद ने कहा कि आज सभी विभागों के अधिकारियों को लोगों की सेवा करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की सोच को पैदा करना होगा। देखने में आया हैं कि पक्के कर्मचारियों से ज्यादा कच्चे कर्मचारी ज्यादा मेहनत के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर प्रदेश में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों पर अनुबन्ध के आधार पर भर्ती करने का प्रस्ताव रखेंगे। 

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि बाबा साहेब किसी एक समुदाय के न होकर पूरे समाज के थे। बाबा साहेब ने सभी वर्गो के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किए हैं। उनकी सेवाओं को समाज का कोई भी वर्ग भूला नहीं पाएगा। आज समाज का निर्माण करने के लिए बाबा साहेब जैसे महान लोगों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की निहायत जरुरत है। उन्होंने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर भवन व छात्रावास के लिए सरकार कभी भी धन की कमी नहीं आने देगी। वे भी 24 घंटे समाज की सेवा के लिए तत्पर हैं। लोग उन्हें विधायक की बजाए बेटा या भाई कहकर पुकारे तो उन्हें अच्छा लगेगा, क्ंयोकि वे विधायक की बजाए सेवक बनकर सेवा करना चाहते हैं। इसके पश्चात सांसद राजकुमार सैनी ने अम्बेडकर भवन के लिए 1 लाख 21 हजार रुपए की राशि देने वाले सेवानिवृत जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी देवराज सिरोहीवाल, सेवानिवृत आईएएस अधिकारी आरआर फुलिया, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ड्रामा पार्टी के कलाकार सूरज बेदी, पुनित अरोड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कमेटी की तरफ से अध्यक्ष डा. आरबी लांग्यान ने सांसद राजकुमार सैनी व विधायक सुभाष सुधा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन सेवानिवृत जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी देवराज सिरोहीवाल ने किया। इस मौके पर कमेटी के उपाध्यक्ष डा. कामराज, डा. चांदराम, डा. महावीर रंगा, देवराज, धनपत सिंह मिर्जापूर, बीडीपीओ नफे सिंह व राजबीर सिंह, डीईटीसी सेवा सिंह, पुनित अरोड़ा, मास्टर फकीर चंद, हवा सिंह, रामकुमार रम्भा, रघुविन्द्र, मामचंद, कृष्ण रंगा, मास्टर महेन्द्र आदि मौजूद थे।