5 Dariya News

आनंदीबेन पटेल ने अमिताभ बच्चन को सम्मानित किया

5 दरिया न्यूज

मुंबई 04-Dec-2014

गुजरात के ब्रांड एंबेसडर महानायक अमिताभ बच्चन को उनके प्रयासों के लिए राज्य की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया है। 72 वर्षीय अमिताभ ने आनंदीबेन की ओर से सम्मान स्वरूप दी गई एक शॉल एवं स्मृति चिह्न् की एक तस्वीर ट्विटर एवं अपने ब्लॉग पर पोस्ट की। अमिताभ ने अपने आधिकारिक ब्लॉग 'एसआरबच्चन डॉट टंब्लर डॉट कॉम' पर लिखा, "गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने गुजरात पर्यटन की दिशा में किए गए मेरे प्रयासों की सराहना की है।"बिग बी इन दिनों विज्ञापन 'खुशबू गुजरात की' में गुजरात का प्रचार करते नजर आ रहे हैं।