महिला खिलाडिय़ों को आकर्षित करने के लिए योजना की जा रही है तैयार : अनिल विज
5 दरिया न्यूज
चंडीगढ़ 02-Dec-2014
हरियाणा के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जयंती पर 12 जनवरी 2015 को घोषित की जाने वाली नई खेल नीति में महिला खिलाडिय़ों को आकर्षित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए देश के नामी खिलाडिय़ों तथा खेल विशेषज्ञों से सम्पर्क किया जा रहा है। खेल मंत्री ने कहा कि खेलों को बढ़ावा ने देने के लिए पिछली कांग्रेस सरकार की कोई खेल नीति नही थी बल्कि सरकार ने स्वयं खिलाडिय़ों द्वारा अपने स्तर पर किये गए अच्छे प्रर्दशन से लाये गए मैडल पर ही अपनी मोहर लगाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ऐसी नीति बनायेगी, जिससे खिलाडिय़ों की खेल में रूचि के साथ-साथ मैडल की संख्या में बढोतरी हो। विज ने कहा कि नई खेल नीति में युवा खिलाडिय़ों को आगे लाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अन्तर्गत खिलाडिय़ों को तैयार करने के नये तरीकों, उनके उचित खानपान तथा अन्य सभी मूलभूत आवश्यकताओं पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। इसके अलावा, हमारी सरकार प्रत्येक शहर, गांव, कस्बे तथा प्रत्येक बिरादरी को ध्यान में रखते हुए खेल नीति तैयार करेगी, जिसका वर्तमान खेल नीति में अभाव देखने को मिला है।
खेल मंत्री ने कहा कि बच्चों को खेलों की और आकर्षित करने के लिए लिये जाने वाले टैस्ट ‘स्पैट’ का भी स्वरूप बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि राई स्पोर्टस स्कूल में गोल्फ क्लब बनाने का कोई औचित्य नही है, क्योंकि वहां पढऩे वाले बच्चे गोल्फ नही खेलते है। विज ने कहा भविष्य में केवल ऐसे खिलाडी बच्चों को ही वजीफा दिया जाएगा, जोकि खेलों में भाग लेते होगे। यह देखने में आया है कि नौकरी पाने के पश्चात खिलाडियों का खेल में कोई योगदान नही देखा जा रहा है, जिससे भावी पीढ़ी खेल के नियम, तरीकों की जानकारी से वंचित रह जाती है। इस पर भी विचार किया जाएगा