5 Dariya News

किसानों को अपनी आर्थिक हालात सुधारने के लिए बाजार की मांग के हिसाब से आगे बढऩा होगा : ओमप्रकाश धनखड़

5 दरिया न्यूज

बहादुरगढ़ 24-Nov-2014

हरियाणा के कृषि एवं सिचांई मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक हालात सुधारने के लिए बाजार की मांग के हिसाब से आगे बढऩा होगा और किसानों को अच्छा मुनाफा कमाने के लिए मार्केटिंग के गुर सिखने होगें। किसानों को फल-फू ल, सब्जियां और डेयरी-दुग्ध उत्पादन को भी अतिरिक्त आय के विकल्प को अपनाना होगा।कृषि मंत्री ने आज बहादुरगढ़ में सर छोटूराम की 134 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सर छोटूराम की भी यहीं सोच थी कि किसान और गरीब वर्ग का हिस्सा बाजार में बढ़े। उन्होंने कहा कि बदलते जमाने के साथ किसानों को भी बदलना होगा। सर छोटूराम की यह शिक्षा किसानों के लिए आज के बाजारी युग में और भी ज्यादा प्रासंगिक हो गई है। कृषि मंत्री ने कहा कि सर छोटूराम का प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सम्मान के साथ याद किया जाता है। उन्होने कहा कि वैश्वीकरण के कारण बाजार की ताकत सरकारों के लिए नई चुनौती बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि किसान फसल विविधिकरण अपनाकर बाजार और उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से फसलों की पैदावार करें।कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की पंहुच बाजार में नहीं है। किसान केवल फसल की पैदावार बढ़ाने पर ध्यान दे रहा है , बाजार में किस उत्पाद की जरूरत है उसकी पहचान नहीं कर पा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि बदलती परिस्थितियों से भाजपा सरकार भलिभांति परिचित है और किसानों का बाजार में शोषण नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा सरकार किसानों के हित की लड़ाई पूरी गंभीरता से लड़ेगी। उन्होनें कहा कि बिजाई के सीजन में खाद व बीजों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। सरकार जमाखोरों पर पैनी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को कोई परेशानी है तो उनके चंडीगढ़ कार्यालय में 0172-2571553 और 0172-2570662 पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। तुरंत समाधान होगा।

कृषि एवं सिचांई मंत्री ने कहा कि सिचांई विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि नहरी पानी अतिंम छोर तक पंहुचे। इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर खेत, घर, ढाणी में पानी पंहुचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कृषि मंत्री ने अपने स्वैच्छिक कोटे से धर्मशाला समिति को 11 लाख रूपये देने की भी घोषणा करते हुए कहा कि धर्मशाला की अन्य मांगों पर सहानुभुति विचार किया जाएगा। समारोह में स्थानीय विधायक नरेश कौशिक ने सर छोटूराम को कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि उन्होंने रहबरे आजम ने अपना सारा जीवन किसानों और गरीबों के हित में समर्पित किया। विधायक कौशिक ने सर छोटूराम धर्मशाला समिति को अपनी नेक कमाई से 51 हजार रूपये दान स्वरूप भेंट किए। विधायक ने कृषि मंत्री से छोटूराम धर्मशाला की सभी मांगों को पूरा करने का आग्रह भी किया।