5 Dariya News

नारियल फोड़कर गली के निर्माण कार्य का शुभ मुहुर्त किया

5 दरिया न्यूज (जतीन बंसल)

कुरुक्षेत्र 20-Jul-2013

आज हरियाणा राज्य वित्त आयोग के सदस्य एवं नगरपरिषद् के पूर्व अध्यक्ष सुभाष सुधा ने दिन-प्रतिदिन विकास को बढावा देते हुए इस कडी में एक ओर कदम रखते हुए वार्ड नं0 20 की चीमा हाऊस वाली गली का विधिवत मंत्रोउच्चारण से व नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभ मुहुर्त किया। वे यहां वार्ड वासियों द्वारा आमंत्रित किए गए व उनके यहां पहुंचने पर वार्ड वासियों ने उनका फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। यहां आकर सुधा ने  इस अवसर पर यहां के वासियों ने सुधा जी से वहां की पार्कों की, नालियों, बरसात के दिनों में पानी निकासी की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जिस पर सुधा जी ने शीघ्र ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके साथ वार्ड नं0 20 के पार्षद सुरेन्द्र सिंह छिन्दा, वीरभान अतरेजा, पूर्ण सिंह, राजेन्द्र बंसल, गुरुलाल, नवीन, सुरेन्द्र, ब्रिजभूषण, नरेन्द्र, नीरज, भूपेश आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।