सर्वानंद सोनोवाल ने दी भारतीय ²ष्टिहीन क्रिकेट टीम को शुभकामना
5 दरिया न्यूज
नई दिल्ली 24-Nov-2014
केंद्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने सोमवार को एकदिवसीय विश्व कप ²ष्टिहीन क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए जाने वाली भारतीय ²ष्टिहीन क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं। यह दृष्टिहीन एकदिवसीय विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा।शेखर नायक के नेतृत्व में 17 सदस्यीय भारतीय दृष्टिहीन क्रिकेट टीम सोमवार की देर रात दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी। भारतीय टीम के साथ तीन अधिकारी भी होंगे।इस अवसर पर दोनों मंत्रियों ने कहा कि टीम के साथ न केवल भारत सरकार की बल्कि पूरे देश की शुभकामनाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि एकदिवसीय विश्व कप जीतने के लिए टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने टीम के लिए 10 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की है।