5 Dariya News

अलगाववादी मुख्यधारा में शामिल हों : भाजपा

5 Dariya News

जम्मू 14-Nov-2014

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादी पहले राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल हों, उसके बाद भाजपा उनसे हाथ मिलाने को तैयार है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा कि पार्टी कश्मीरी अलगाववादियों के साथ कभी गठजोड़ नहीं करेगी।

माधव ने कहा, "हम उनसे तभी हाथ मिलाएंगे, जब वे राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल होंगे।"माधव ने नेशनल कांफ्रेंस या पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि भाजपा की शीर्ष प्राथमिकता राज्य में वंशवादी शासन समाप्त करना है, "चाहे किसी पिता-पुत्र का शासन हो या किसी पिता-पुत्री का।"