5 Dariya News

ताश की आड में जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को धर दबोचा

5 दरिया न्यूज (जतीन बंसल)

कुरुक्षेत्र 19-Jul-2013

जिला पुलिस ने ताश की आड में जुआ खेलते हुए 5 जुआरियों को धर दबोचा तथा आरोपियों के कब्जे से एक लाख 5 हजार रुपये बरामद किए। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा दो प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सुभाष चन्द, सिपाही कर्मबीर, शीशपाल व हवलदार लाभ सिंह की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सलार पुर रोड कुरुक्षेत्र से तास की आड मे जुआ खेलते हुए पांच आरोपियो को धर दबोचा तथा आरोपियों के कब्जे से एक लाख 5 हजार रुपये बरामद किए। पकडे गये आरोपी सूर्यदेव पुत्र शक्ति प्रकाश निवासी मोहन नगर कुरुक्षेत्र, संजीव कुमार पुत्र दरयाई लाल निवासी सैक्टर 7 कुरुक्षेत्र, राम किशन पुत्र सुरेश कुमार निवासी सैक्टर 3 कुरुक्षेत्र, संजय पुत्र कृष्ण लाल निवासी पिपली व अनिल कुमार पुत्र प्रेम चन्द निवासी सैक्टर 7 कुरुक्षेत्र को गिरफतार किया। बाद गिरफतारी आरोपियो के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।