5 Dariya News

जीरकपुर पुलिस ने किया देह व्यापार गिरोह का पर्दाफाश

दलाल सहित दो काबू

5 दरिया न्यूज (राधेश्याम)

जीरकपुर 16-Jul-2013

स्थानिय पुलिस ने कालोनी वासियों की लगातार मिल रही शिकायतों पर आज ढकौली क्षेत्र मे पडती ग्रीन सिटी कालोनी के एक मकान मे छापा मारकर मकान मे चल रहे जिस्म फिरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक मकान से एक दलाल सहित गिरोह की सरगना महिला व चार लढकियों का गिरफ्तार किया है। पक डी गई लडकियों की उम्र 20 से 30 साल है। कालोनी वासियों ने कालोनी से इस तरह की गन्दगी निकालने के लिए पुलिस का धन्यवाद किया। मामले सम्बंधी जानकारी देते जीरकपुर थाना प्रभारी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि उन्हे जीरकपुर कालका सडक पर स्थित ढकौली क्षेत्र मे पडती ग्रिन सिटी कालोनी मे देह व्यापार का धंधा होने की शिकायतें मिल रही थी जिस पर उन्होने आज सादे कपडों मे एक टीम का गठन किया व ग्रिन सिटी कालोनी के मकान न. 112 मे फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। दलाल से एक हजार रूपए मे सौदा तय होने के बाद ईशारा मिलते ही पुलिस पार्टी ने उक्त मकान मे छापा मारकर जीरकपुर के गांव भबात की बनीया जाति की गिरोह की सरगना महिला रेखा उर्फ रेनू पत्नी गिरधर गोपाल,दलाल कुलदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र गुरमेल सिंह वासी गांव टिकरी पिरोहा के अलावा अंजली रावत पत्नी राज कुमार वासी महेश नगर अम्बाला,सुनीता रानी पत्नी राज कुमार वासी भरवांई कांगडा हाल वासी मनीमाजरा, रितु पुत्री राम प्रसाद यादव वासी गोमती नगर लखनऊ हाल वासी जीरकपुर व सवीता उर्फ कांची पत्नी नवीन उर्फ दिनेश वासी गांव हल्लोमाजरा, चंडीगढ को काबू किया है। उन्ळोने बताया कि काबू लडकियों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।