5 Dariya News

सदानंद गौड़ा ने कानून मंत्री का पदभार संभाला

5 Dariya News

नई दिल्ली 10-Nov-2014

सदानंद गौड़ा ने सोमवार को केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री का पदभार संभाला लिया है। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुकदमेबाजी को कम करते हुए न्याय दिलाने में कुशलता बरती जाएगी। उन्होंने बताया कि कानूनों की संख्या को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा इस अभियान के तहत 287 अधिनियमों की पहचान कर इन्हें अनावश्यक समझा गया है तथा इन्हें रद्द किया जाना है। 36 पुराने अधिनियमों को पहले ही रद्द किया जा चुका है। मंत्री ने कहा कि वह न्यायिक नियुक्ति आयोग विधेयक के समर्थन के लिए राज्यों को पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि पता चला है कि तीन राज्यों ने विधेयक के लिए अपनी सहमति दे दी है। गौड़ा ने बाद में मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा मंत्रालय की कार्य प्रणाली को और कार्यकुशलता से चलाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।