भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में साढ़े 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया : मनोहर लाल
5 Dariya News
रोहतक 10-Nov-2014
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में साढ़े 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री आज हुडा कॉम्पलैक्स, रोहतक में पार्टी के राज्य स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। पार्टी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ऑन लाईन तकनीक के माध्यम से पहला सदस्य बनाया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुल मतदाताओं का दस प्रतिशत हिस्सा भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो कि लगभग साढ़े 16 लाख है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के आधार पर भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाएंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी व्यक्ति मोबाईल नम्बर 18002662020 पर मिस कॉल देकर प्रदेश में भाजपा का प्राथमिक सदस्य बन सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत गत एक नवम्बर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्य बनने के लिए कोई विशेष शर्ते नहीं है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाला कोई भी व्यक्ति मिस कॉल के माध्यम से सदस्यता ग्रहण कर सकता है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पूर्णतया सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी होना चाहिए और प्रदेश का कोई भी बूथ व कोना ऐसा नहीं बचना चाहिए जहां सदस्यता ग्रहण न की गई हो।
उन्होंने कहा कि इस बात से घबराने की आवश्यकता नहीं है कि दूसरी विचारधारा के लोग भी सदस्यता अभियान में भाजपा के सदस्य बनेंगे। श्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा के संस्कार, विचार व व्यवहार ऐसा है कि जो भी व्यक्ति सदस्य बनकर पार्टी में आएगा वह पार्टी के वातावरण में मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि साधारण सदस्य बनाने के बाद पार्टी सक्रिय सदस्य बनाएगी और सक्रिय सदस्य के लिए मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यों को पार्टी द्वारा प्रशिक्षण और उसके बाद कोई न कोई दायित्व भी दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को भरोसा दिलाया कि सरकार में भी बड़ी संख्या में कार्यकत्र्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्ताह सुख भोगने का नहीं बल्कि सेवा करने का माध्यम है और हम सब को इसी भावना से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में जनता सर्वोपरि है और राज्य सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं को देश का प्रधान सेवक बताया है उसी तरह से वे भी हरियाणा में मुख्य सेवक के रूप में जन कल्याण के कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का काम करना उनके स्वभाव में है और उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलती है उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी संगठन में छोटे-बड़े कार्य को नहीं देखा जाता बल्कि उसको पूरा करने का संकल्प किया जाता है।उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले यह मिथ्या प्रचार किया गया कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनना एक चमत्कार जैसा होगा। इस संबंध में उन्होंने आन्ध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि श्री नायडू ने उनसे कहा था कि किसी को विश्वास नहीं था, कि मनमोहर लाल नाम का कोई व्यक्ति हरियाणा का मुख्यमंत्री बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने एक कार्यकत्र्ता को मुख्यमंत्री बनाकर उसका इतना बड़ा सम्मान किया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा भाजपा केे प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी से जुड़े सभी लोग यह याद रखें कि काम सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत पूरे देश में 8 करोड़ से भी अधिक सदस्य बनाने है जो कि दुनिया में एक कीर्तिमान होगा। हरियाणा हर मामले में आगे रहा है और यहां की परम्परा है जब हरियाणा देता है तो छप्पर फाडक़र देता है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में भी हरियाणा अलग छाप छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने तक हर गली, मोहल्ले व मतदान केन्द्र के क्षेत्र में बैनर लगे हो जिन पर मिस कॉल करने वाला नम्बर चस्पा किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा केे सभी विधायक और चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवार अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान के एम्बैसडर होंगे। उन्होंने कहा कि जैसे भाजपा विधानसभा चुनाव में चार से 47 हुई है वैसे ही सदस्यों की संख्या को भी 47 लाख करने का काम करें। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए हरियाणा की तस्वीर भी बदलेगी और तकदीर भी बदलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के सपनों की सरकार है और वे प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि सरकार की ओर से हरियाणा की 36 बिरादरी के लोगों की भलाई के कार्य करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने चुनावी घोषणा पत्र में पेंशन का वादा किया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए पहले ही स्तर में हमने पेंशन बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेगी। पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. मंगलसेन को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि सात बार विधायक रहने के बाद भी वे किराए के मकान में रहते थे और उनका देहावसान भी किराए के मकान में हुआ था। ऐसा नेता केवल भाजपा में ही हो सकता है। उनके सपनों पर चलकर सरकार पूरी ईमानदारी के साथ काम करेगी। शिक्षा मंत्री स्वर्गीय श्रीराम शर्मा को भी नमन किया।
समारोह में हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकत्र्ताओं और जनता की मेहनत के परिणामस्वरूप भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद हमारी जिम्मेदारी बढ़ी है बहुत सारे काम अभी बाकी है जिन पर पूरी मेहनत के साथ हमें काम करना है। उन्होंने कहा कि सरकार के काम के साथ-साथ हम सभी को मिलकर संगठन का काम भी करना है। जनता ने हमें अवसर दिया है जिसके माध्यम से हमें प्रदेश की जनता की सेवा करनी है। उन्होंने कहा कि हमें आराम की मुद्रा में ना आकर जनता के साथ गहराई से जुडऩा है, जिससे प्रदेश में मुद्दों का पता चलेेगा। हमें जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्य और नीति को जनता तक पहुंचाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकत्र्ता का कत्र्तव्य है।
इस अवसर पर हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हर तीन वर्ष में भाजपा पार्टी का सदस्यता अभियान होता है, जिसके तहत नए सदस्यों की पंजीकरण और पुराने सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्राईमरी मैम्बर हो जो उस मतदान केन्द्र पर भाजपा के एम्बैसडर होंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत साधारण व्यक्तियों को भो जोड़ा जाए और उनके माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी सदस्यों से सरकार को सूचनाएं भी मिलेंगी। किस स्थान पर राशन बंटा है या नहीं, मंडियों में कितना धान खरीदा गया है और पानी की कहां दिक्कत है जैसी सूचनाएं बूथ स्तर केे सदस्यों से मिलेंगी, जिससे उन समस्याओं का समाधान करने में सहायता मिलेगी।समारोह में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने भी लोगों को सम्बोधित किया और कहा कि सभी विधायक व प्रतिनिधि अपने धन्यवादी दौरे के दौरान भी लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएं। समारोह में मंच संचालन रोहतक के विधायक मनीष ग्रोवर ने किया।कार्यक्रम में इंडियन नेशनल लोकदल के राजीव मल्होत्रा, हजकां के ओमप्रकाश बागड़ी, भिवानी इनेलो के विनोद चावला ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। विधायक मनीष ग्रोवर ने विश्वास दिलाया कि पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।
इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री राव नरबीर सिंह, विक्रम ठेकेदार, कविता जैन, कृष्ण बेदी व कर्णदेव कम्बोज, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. गणेशी लाल, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, प्रदीप जैन, विधायक कृष्णलाल पंवार, कुलवंत बाजीगर, लतिका शर्मा, नायब सैनी, नरेश कौशिक, सीमा त्रिखा, प्रेमलता, संतोष सारवान, मूलचंद शर्मा, श्याम सिंह राणा व ज्ञान सिंह, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, दीपक मंगला, रामेश्वर चौहान, राजीव जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश भाटिया, प्रतिभा सुमन, पूर्व विधायक नृपेंद्र ङ्क्षसह, पार्षद अशोक खुराना, जयकिशन शर्मा, अजय जैन, मनमोहन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, तरूण सन्नी शर्मा, कपिल नागपाल, पवन आहूजा, सुरेश मुंजाल, सोमबीर सांगवान, भूषण चुघ, मुकेश गौड़, रेणु भाटिया, राजबीर आर्य, प्रवीन नारंग व जोगेंद्र सैनी आदि उपस्थित थे।