5 Dariya News

कुलदीप पठानिया की अम्बिका सोनी से भेंट

5 दरिया न्यूज

शिमला 11-Jul-2013

राज्य स्तरीय योजना विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष श्री राम लाल ठाकुर तथा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप पठानिया ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री तथा हिमाचल मामलों की प्रभारी श्रीमती अम्बिका सोनी से भेंट की।यह एक शिष्टाचार भेंट थी।श्री राम लाल ठाकुर तथा श्री कुलदीप पठानिया ने श्रीमती सोनी को प्रदेश के राजनीतिक तथा सामाजिक-आर्थिक स्थिति के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि  मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश विकास व समृद्धि की ओर अग्रसर है। श्री ठाकुर तथा श्री पठानिया ने श्रीमती सोनी को जानकारी दी कि मण्डी में हाल ही में हुए उप चुनाव में प्रदेश कांग्र्रेस के मत प्रतिशत में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती प्रतिभा सिंह ने  1.36 लाख से अधिक अन्तर से विजय हासिल की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने एक बार फिर केन्द्र की यूपीए सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों और हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा आरम्भ किए गए विकासात्मक कार्यों पर पुनः विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि आगामी 2014 में होने वाले लोक सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।